PATNA- सुप्रीम कोर्ट से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पटाखा बैन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा है कि लोगों को सांस लेने दीजिए। अगर आपके पास पैसे बहुत हैं तो मिठाई खरीद कर खाईए।

बताते चले कि दिवाली पर्व के कारण सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के व्यापारियों की ओर से एक याचिका दर्ज की गई थी। ताजा अपडेट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला दिल्ली को लेकर सुनाया है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया था कि ग्रीन पटाखे को जलाने और भंडारण का अनुमति दिया जाय।

लोगों को सांस लेने दीजिए, मिठाइयों पर पैसे खर्च करिए

याचिकाकर्ता का कहना है कि यह आदेश मनमाना है। इस फैसले से पटाखा कारोबार से जुड़े लोगों की जीविका पर असर पड़ेगा। वहीं आम आदमी पार्टी सरकार के पर्यावरण मंत्री ने कुछ दिन पहले कहा था कि राजधानी दिल्ली में पटाखा बेचना और भंडारण करना दंडनीय अपराध है।