'बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा क्राइम का ग्राफ' : CM नीतीश पर पशुपति पारस का तीखा प्रहार, चिराग पासवान पर भी साधा निशाना

Edited By:  |
Reported By:
 Pashupati Paras sharp attack on CM Nitish and chirag paswan  Pashupati Paras sharp attack on CM Nitish and chirag paswan

KHAGARIA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार की नीतीश सरकार और अपने भतीजे सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर हमला बोला है।

CM नीतीश पर पशुपति पारस का तीखा प्रहार

अपने गृह जिला खगड़िया में आज मीडिया से बात करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार में लगातार घृणित अपराध हो रहे हैं। अफसरशाही चरम सीमा पर है लेकिन बिहार सरकार इसपर कंट्रोल नहीं कर पा रही है। क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन सरकार इसपर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

चिराग पासवान पर किया वार

पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान का नाम लिए बगैर कहा कि उनके जो पांच प्रत्याशी लोकसभा चुनाव जीते है, वह नरेंद्र मोदी के कारण जीते हैं। उन्होंने कहा कि वह NDA में हैं लेकिन सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो वह बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिसकी उनकी पार्टी अभी से तैयारी कर रही है।