Hindi News / अस्पताल में खामियां देखकर भड़के सांसद,जल्द दुरुस्त करने का निर्देश

पप्पू यादव GMCH पहुंचे निरीक्षण करने : अस्पताल में खामियां देखकर भड़के सांसद,जल्द दुरुस्त करने का निर्देश

Edited By:  |
pappy yadav gmch pahuchey nirakshan karney pappy yadav gmch pahuchey nirakshan karney

पूर्णिया: सांसद पप्पू यादव सोमवार को औचक निरीक्षण करने जीएमसीएच यानी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. निरीक्षण के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यहां की हकीकत का साफ देखने को मिला. आलम यह है कि अस्पताल में मरीज का सही तरीके से इलाज नहीं होता है. हड्डी के कई मरीज एक माह से कच्चा प्लास्टर लगाकर चल रहे हैं. कई बार मरीजों को बिना जरुरत के भी रेफर कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि वह 1 घंटे से यहां मौजूद है, लेकिन सुपरिटेंडेंट कहीं नजर नहीं आए. सांसद पप्पू यादव ने जीएमसीएच की अव्यवस्था पर गहरा नाराजगी जताई और इन्हें जल्द दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया है.