Hindi News / कहा-आज ईद, सरहुल और चैती नवरात्रा भी चल रहा,आस्था का बेजोड़ संगम है

पप्पू यादव ने दी ईद की मुबारकबाद : कहा-आज ईद, सरहुल और चैती नवरात्रा भी चल रहा,आस्था का बेजोड़ संगम है

Edited By:  |
pappu yadav ne di eid ki mubarakbad pappu yadav ne di eid ki mubarakbad

पूर्णिया:ईद-उल-फितर के मौके पर शहर के लाइन बाजार जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई. लोगों ने एक दूसरे के गले लगाकर ईद मुबारकबाद दी. इस दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी लाइन बाजार जामा मस्जिद पहुंचे. जहां उन्होंने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी.

मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज ईद भी है सरहुल भी है और चैती नवरात्रा भी चल रहा है. यह आस्था का बेजोड़ संगम है. वहीं, उन्होंने ईरान, इजरायल, अमेरिका युद्ध के बावत कहा कि इस युद्ध से पूरा विश्व परेशान है.

तेल पेट्रोल से लेकर सब चीज की कीमत बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि भारत में ही वह शक्ति है जो इस युद्ध को रोक सकता है. ट्रंप की दादागिरी को रोक सकता है. इसके लिए केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए.