बागमती नदी में देखा गया मगरमच्छ : मुजफ्फरपुर में मगरमच्छ से दहशत,नदी किनारे न जाने की सलाह

Edited By:  |
Reported By:
Panic due to crocodile in Muzaffarpur Panic due to crocodile in Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर जिले में जलस्तर बदलाव के बाद मगरमच्छ का दहसत मंडराने लगा है। गंगा के बाद अब बागमती नदी में भी मगरमच्छ को देखा गया है। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नदी में जाने वाले और नदी के किनारे रहने वाले लोग डरे सहमे हुए हैं। नदी में तैरने और नहाने से परहेज करने को कर रहे है।। जानवरों को भी नदी की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। ज्यादातर गांव के छोटे-छोटे बच्चे अक्सर ग्रुप बनाकर नदी में स्नान करने के लिए जाते थे। पशुपालकों को भी नदी के किनारे जाने से परहेज़ कर रहे हैं। मगरमच्छ मिलने के बाद इसकी सूचना गांव वालों ने जिला प्रशासन और वन विभाग को दी है।

आपको बता दे बीते दिन पूर्व बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई थी। सड़क से गांव के अंदर पानी फैल गया था। आवागमन अवरुद्ध हो चुका था। जिसके बाद बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट आ गई। जलस्तर में कमी आने के बाद नवादा गांव के पास बड़ा सा मगरमच्छ पानी में तैरता देखा गया। जिसके बाद देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने अपनी नजरों से बड़ा मगरमच्छ को देखा को किसी ने डरावनी तस्वीर को अपने कैमरों में कैद किया। जिसके बाद आसपास के लोगों को यह जानकारी दी है । इसके साथ जनप्रतिनिधियों ने सभी को अलर्ट भी कर‌ दिया है। नदी के किनारे जाकर कोई भी कार्य ना करें। मछुआरे भी पुरी तरह सतर्क रहने की अपील की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है नेपाल की तराई क्षेत्र से यह मगरमच्छ चला आया है। मगरमच्छ कभी पानी में तैरता है तो कभी झारियों की तरफ चला जाता है।

वहीं इस मामले पर कटरा अंचलाधिकारी मधुमिता कुमारी ने बताया जानकारी मिली है नवादा में बड़ा सा मगरमच्छ देखा गया है। वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। लोगों को नदी पर जाने पर रोक लगा दी गई है। नदी किनारे बसने वालों को आगाह किया जा रहा है।