PURNIA : बिहार में बेलगाम रफ्तार का कहर बदस्तूर जारी है। गुरुवार को पूर्णिया में एक और बड़ा हादसा हुआ है, जहां पलभर में ही एक परिवार की खुशियां उजड गयीं। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गये।

पलभर में उजड़ गया पूरा परिवार

ये हादसा पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र के रामनगर फरसाही मिलीक गांव की है, जहां बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि पति की हालत बेहद गंभीर है। इस हादसे के बाद मां और बेटे की अर्थी एक साथ उठी। हादसे की वजह ओवरलोडेड ट्रैक्टर की तेज रफ्तार बताया जा रहा है, जहां एक ही पल में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन ली।

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH भेज दिया है।

मृतक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी प्रतिभा कुमारी, पुत्र डायमंड कुमार, जिसकी उम्र 4 साल है। वहीं, गंभीर हालत में जख्मी पति अरुण कुमार पेशए से सरकारी शिक्षक है, उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।