RANCHI : बड़कागढ़ ठाकुर के रूप में ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव की ताजपोशी हुई. जगन्नाथपुर स्थित ठाकुर निवास में आयोजित ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव के श्राद्ध कार्यक्रम बारहवीं के उपरांत दूर दराज से पहुंचे गणमान्य व विशिष्ट सैकड़ों लोगों ने ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव को पगड़ी पहनाकर ताजपोशी किया.

इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित बड़कागढ़ के राज पुरोहित अखिलेश्वर नाथ मिश्र वसदन गोपाल शर्मा ने सर्वप्रथम पगड़ी की रस्म अदा की. ज्ञात हो कि विगत19अप्रैल को अकस्मात ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव के निधन हो जाने से यह पद रिक्त हो गया था और परंपरानुसार बड़कागढ़ स्टेट के ठाकुराई गद्दी ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव को प्रदान किया गया.

पगड़ी रस्म कार्यक्रम में महापौर आशा लकडा, छोटानागपुर राज परिवार के अजय नाथ शाहदेव, विनय जायसवाल, खिजरी, लालगुटवा, बसारगढ़, लटमा, जगन्नाथपुर, तुपुदाना, बालसीरिंग, डूंगरी, कुटे, रायशिमला, लारता के ठाकुरों, झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास परिषद के अधीक्षक अशोक राय, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष रतन कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सदस्य डॉ सुहास तेतरवे, अनिल कुमार मिश्रा सहित बड़कागढ़ स्टेट के हजारों लोग इसके साक्षी बने.