DESK : बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट पर खलबली मचा रही है। ताजातरीन तस्वीरों में हाल के दिनों में ही बनवाया गया टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है। वहीं इन फोटो को देख उनके चाहने वाले फैंस मदहोश हुए जा रहे हैं।



मिरर सेल्फी ने मचाई तबाही, तस्वीरें वायरल

मिरर सेल्फी ने मचाई तबाही

दरअसल, एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने बैक टू बैक अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक टैंक टॉप के साथ ग्रे शॉर्ट्स और व्हाइट मोजे पहने हैं। एक्ट्रेस पूरी तरह से घर के कपड़ों में पूरी तरह कैजुअल अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने टैटू को फ्लॉन्ट करने के लिए शॉर्ट को उपर उठाया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए टैटू से जुड़ा ही एक कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस लिखती हैं, 'मैं अपना टैटू मिस कर रही थी, क्या आप भी ?'

मिरर सेल्फी ने मचाई तबाही, तस्वीरें वायरल

इस टैटू से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी

गौरतलब है कि नुसरत भरूचा ने यह टैटू साल 2018 में बनवाया था। उस वक़्त एक्ट्रेस जॉर्जिया में फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की शूटिंग के लिए पहुंची थी तभी उन्होंने इस टैटू को बनवाया। नुसरत के इस टैटू की डिजाइन में एक पक्षी बना है, जिसे फीनिक्स कहते हैं। इसके पंखों में फूल बने है। एक्ट्रेस को ये डिजाइन काफी पसंद आया था। आपको बता दें कि ये टैटू दरअसल अधूरा है। नुसरत भरूचा का ये टैटू आज तक पूरा नहीं हो सका है।

मिरर सेल्फी ने मचाई तबाही, तस्वीरें वायरल

क्यों अधूरा है यह बेहतरीन टैटू

एक्ट्रेस ने बताया कि टैटू बनने के प्रक्रिया में काफी वक्त लगा और उन्हें इस बीच दर्द होने लगा ऐसे में उन्होंने इसे अधूरा ही छोड़ दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इसमें काफी कुछ और जुड़वाना चाहती थीं, लेकिन दर्द न सह पाने की वजह से नहीं बनवाया। एक्ट्रेस का ये भी कहना है कि कभी फ्यूचर में उन्हें इसमें कुछ बढ़वाना हुआ तो वो उस टैटू आर्टिस्ट से कॉन्टैक्ट करेंगी।


मिरर सेल्फी ने मचाई तबाही, तस्वीरें वायरल

मिरर सेल्फी ने मचाई तबाही, तस्वीरें वायरल

मिरर सेल्फी ने मचाई तबाही, तस्वीरें वायरल