PATNA- बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर के एक बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब लगभग तय हो चुका है कि नीतीश कुमार सहित अन्य 6 सीएम प्रशांत किशोर की ना सिर्फ मदद कर रहे हैं बल्कि उनको फंडिंग भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए संजय जयसवाल ने क्या कुछ आरोप लगाया है आइए आपको डिटेल में बताते हैं

प्रशांत किशोर ने आखिर स्वीकार ही लिया कि महागठबंधन के खिलाफ वोटों के बंटवारे के लिए नीतीश कुमार पैसे दे रहे हैं। उन्होंने खुद ही कहा है कि जिन नेताओं के लिए उन्होंने कभी काम किया था और आज वह मुख्यमंत्री हैं, वह सब इनको पैसे देकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं।

नीतीश कुमार इस बात से परेशान हैं कि राजद और जदयू के विलय के बाद उनके वोट छिटक गये हैं और वह सारे वोट भाजपा को नहीं जाएं इसीलिए उन्होंने प्रशांत किशोर को लगाया है। रोज रात को यह दोनों एक दूसरे से बात करते हैं और सुबह एक दूसरे के खिलाफ बयानवीर बनते हैं।

नीतीश और तेजस्वी के गठबंधन के खिलाफ पूरे बिहार की जनता खड़ी है और इसलिए इनसे नफरत करने वाले वोटों के बंटवारे के लिए ही प्रशांत किशोर को लगाया गया है ।