सीतामढ़ी : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां निगरानी के हत्थे एक और घूसखोर चढ़ गया है। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी जिले के ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार को उनके आवास से घूस लेते हुए निगरानी की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर को उसके सीतामढ़ी के पासवान चौक स्थित मकान में 2 लाख रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि डीएसपी अरुणोदय पांडे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।
वहीँ विजलेंस डीएसपी ने बताया की शहर के दवा व्यवसाई मुकेश कुमार और विनोद कुमार से दुकान का भौतिक सत्यापन के बदले घूस मांगी जा रही थी। जिसकी शिकायत पीड़ित दुकानदारों ने विजलेंस से की थी। शिकायत मिलने के यह कार्रवाई की गई है।
