शिक्षा की रौशनी : सरकार के साथ ही कई निजी संस्थाएं बच्चों को दे रही हैं ककहरा का ज्ञान

Edited By:  |
Reported By:
NIGI SANSTHA BACHOO KO DE RAHI HAI KAKAHRA KA GAYAN NIGI SANSTHA BACHOO KO DE RAHI HAI KAKAHRA KA GAYAN

बगहा:-शिक्षा की लौ जलाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है।इसके साथ ही की कई सामाजिक कार्यकर्ता और एनजीओं भी शिक्षा का अलखा जलाने में लगी हुई है।गांधी की कर्मभूमि चंपारण में कई समाजिक संगठन और कुमार फाउंडेशन निर्धन एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए प्रयास कर रही है।वह चयनित शिक्षकों के माध्यम से कक्षा की पढाई के साथ ही नैतिकता की शिक्षा देने पर फोकस कर रही है।

इसके लिए संस्था की तरफ से हर महीने परीक्षा आयोजित कर बच्चों के शिक्षा के विकास के स्तर को देखा जाता है एवं बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है। संस्था के अध्यक्ष आकाश कुमार का कहना है बिहार के विभिन्न जिलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल शिक्षा से सुधार निशुल्क शिक्षा एवं निशुल्क डिजिटल शिक्षा दी जा रही है इससे समाज के विभिन्न वर्गों को एक रूप में संजोने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं की भूमिका समाज निर्माण में बढाने और उन्हें स्वावलंबी बने हेतु कार्य किया जा रहा है। बिहार में सरकार द्वारा जारी शराबबंदी का पालन करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि शराब के नुकशान से लोग बच सकें।निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर, पर्यावरण संरक्षण, बाल कल्याण एवं स्वच्छता जन जागरूकता के साथ ही जल संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है


Copy