Nawada:-बिहार के नवादा जिला में अजीबोगरीब घटना हुई है जिसमें बकरी के गेहूं खाने से पड़ोसी नाराज हो गया और बकरी मालिक के पूरे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया..इस हमले में चार लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.

पूरी घटना नवादा जिला के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सनोखरा गांव की है.मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम बकरियों ने पड़ोसी के गेंहू खा लिया तो गुस्साए पड़ोसी ने धारदार हथियार से पूरे परिवार पर हमला कर दिया .इस हमले में एक महिला समेत 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.पीड़ित परिवार ने इस घटना की शिकायत अकबरपुर थाना की पुलिस से की है.

पीड़िता लाली देवी ने बताया कि बकरियों ने पड़ोसी के खेत में रखें गेंहू को खा लिया,इस बात से गुस्साई पड़ोसी ने घर में घुस कर सपरिवार पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया.बकरी द्वारा किए गए नुकसान को लेकर वेलोग लगातार माफी मांगते रहे..पर उनलोगों ने एक न सुनी और ताबड़तोड़ हमला कर पूरे परिवार को घायल कर दिया. इस हमले में शंभू चौधरी,नीतीश कुमार,सूरज कुमार और लाली देवी बुरी तरह से घायल हो गई है.पीड़ित परिवार ने पड़ोस के रामाशीष चौहान,कुंदन चौहान और चंदन चौहान पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.बहरहाल सभी घायलो का उचित उपचार सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा जारी है. उधर अकबरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नावाद से सन्नी भगत की रिपोर्ट