Hindi News / दूसरे पर सहरसा की वर्षा और तीसरे पर रहीं पटना की सान्या...

नवादा की स्मृति के सिर सजा मिस बिहार का ताज : दूसरे पर सहरसा की वर्षा और तीसरे पर रहीं पटना की सान्या

Edited By:  |
Reported By:
 Nawada's Smriti crowned Miss Bihar  Nawada's Smriti crowned Miss Bihar

PATNA : पटना में एक भव्य कार्यक्रम में फ्रीडम मिस बिहार - 2023 का आयोजन किया गया। जगमगाती रौशनी के बीच बिहार की लड़कियों ने फैशन के क्षेत्र में अपने पैशन को प्रस्तुत किया। आत्मविश्वास से लबरेज बिहार की लड़कियों ने एक से एक उम्दा प्रस्तुति दी, जिसे मौजूद दर्शक और निर्णायक मंडल कौतूहलवश देख रहे थे। कांटें की टक्कर के बीच मिस बिहार 2023 का ताज नवादा की स्मृति के नाम रहा, दूसरे नंबर पर सहरसा की वर्षा, तीसरे नंबर पर पटना की सान्या रही।


कार्यक्रम का उद्घाटन कला संस्कृति मंत्री बिहार सरकार जितेंद्र राय, भाजपा बिहार प्रदेश के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक वरुण सिंह, अभिनेता जय सिंह राठौर और आयोजक प्रवीण सिन्हा, फ़िल्म निर्माता/वितरक सर्वेश कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कला संस्कृति मंत्री बिहार सरकार जितेंद्र राय ने आयोजन मंडल को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से हमारे क्षेत्र की बच्चियों को एक बेहतर मौका मिलता है। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन देश स्तर पर करें। फैशन व इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी असीम संभावनाएं हैं। अधिक से अधिक युवा इस ओर आएं।

कला संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा बिहार प्रदेश के संयोजक वरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा ये अद्भुत कार्यक्रम बिहार के लिए बड़ी बात है। आज बिहार के कोने कोने से आयी बच्चियों ने मेहनत कर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। हम लोग उत्सुक हैं विजेता को देखने के लिए। हमारी शुभकामनाएं उन तमाम बच्चियों के साथ हैं। निर्णायक मंडल जज के रूप में अभिनेता पंकज केशरी, मिस इंडिया व अभिनेत्री मान्या सिंह, लेखक/मॉडल डॉ. तिष्या श्री मौजूद रहीं।

ओशियन विजन द्वारा आयोजित फ्रीडम मिस बिहार का सफल आयोजन पिछले 13 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस मौके पर ओशियन विजन के निर्देशक प्रवीण सिन्हा ने बताया अन्य क्षेत्रों की तरह फैशन के क्षेत्र में भी यहां की लड़कियों की रूचि और उसमें मौजूद प्रतिभा को देख मैं भी आश्चर्य चकित हूं। निश्चय ही यह प्रतिभाएं अन्तर्राष्ट्रीय मंच साझा करने योग्य हैं। जरूरत है तो इसे निखार कर सही जगह पर लाने की इसलिए तमाम फाइनलिस्ट को देश के प्रसिद्ध फैशन/बॉलीवुड ट्रेनर कौशिक घोष द्वारा ट्रेंड किया गया है।