Nawada:-बिहार का मौसम इन दिनों बदला बदला सा है.राज्य के कई हिस्से में बारिश के साथ बर्फवारी हुई है।इस बर्फवारी से नवादा में में कश्मीर जैसा नजारा दिखा जहां बर्फ की परत जमी हुई दिखी।स्थानीय लोगों ने इस बर्फवारी का जमकर आनंद भी लिया.बर्फवारी की तश्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

वहीं इस बर्फवारी से फसलों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है ।कई इलाको में ओलावृष्टि से खेतों में लगे दलहन चना,मसूर व आलू की फसलों को क्षति पहुंची है जिससे किसान परेशान हैं।खेतों में लगी आलू के भी सड़ने की आशंका जताई जा रही है वहीं गेहूं को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं ।

बिहार के नवादा मे दिखा कश्मीर जैसी बर्फवारी का नजारा,फसलों को भी पहुंची है क्षति

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले से ही बिहार में येलो अलर्ट जारी किया था जिसमें कई इलाके में बारिश के साथ ही बर्फवारी की संभावना जताई थी