लखीसराय-नक्सलियों के खिलाफ लखीसराय में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है.एसटीएफ की टीम ने नक्सल प्रभावित कजरा के पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक, वॉकी-टॉकी, झंडा, नक्सली साहित्य, तार, प्रिंटर कीबोर्ड, वायरलेस सेट, ड्रील मशीन समेत अन्य समान बरामद किया है।

इस कार्रवाई को लेकर जिले के एएसपी अभियान मोतीलाल ने बताया कि बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन के जोनल कमांडर प्रवेश दा एवं सहयोगी अरविंद यादव, सुरेश कोड़ा, नारायण कोड़ा अपने दस्ता के साथ कजरा इलाके में मौजूद है, और किसी बड़ी घटना की फिराक में जुटा है। इसी सूचना पर कार्रवाई की गई ..हलांकि कार्रवाई की भनक मिलते ही प्रवेश दा अपने सहयोगियों के साथ भाग निकला पर नक्सलियों का सामान काफी मात्रा में पुलिस को मिला है.

STF  छापेमारी की भनक मिलते ही नक्सली हुए फरार...छुपाकर रखा गया साजो समान बरामद

एसपी अभियान मोतीलाल ने बताया कि लगातार कार्रवाई से नक्सली संगठन बैकफुट पर हैं, इसलिए संगठन विस्तार एवं मजबूती करने के इरादे से प्रवेश दा कजरा के पहाड़ी इलाको में कैंप कर रहा है, और किसी बड़ी घटना का अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना चाह रहा है,लेकिन पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ कजरा,पीरीबाजार और चानन में सर्च ऑपरेशन चला रही है और जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.