मुंगेर में वर्चस्व की लड़ाई में ताबड़तोड़ फायरिंग : एक की मौत,बिहार पुलिस के जवान समेत 5 घायल

Edited By:  |
Reported By:
MUNGER ME TABARTOOR FIRING ME EK KI MAUT,POLICE JAWAN GHYAL MUNGER ME TABARTOOR FIRING ME EK KI MAUT,POLICE JAWAN GHYAL

MUNGER -बड़ी खबर मुंगेर से है जहां वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों की गोलीबारी में एक मौत और हो गई है जबकि बिहार पुलिस के एक जवान के साथ 5 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर में हुई है।यह घटना बीती रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हो गई है।

घायलों में एक बिहार पुलिस का जवान भी शामिल जो छुट्टी में अपने घर आया था । सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं गोलीबारी की सूचना पर पहुंची कोतवाली और कासिम बाजार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर चिकित्सक द्वारा एक घायल महिला और एक पुरुष को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो संदलपुर में निराला यादव और जीतू यादव के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चलता है. बीती रात संदलपुर निवासी राधे यादव के पुत्र जीतू यादव का छेका था. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और गोलीबारी शुरू हो गई. जिसमें लगभग 20 से 25 राउंड गोली चली. इस गोलीबारी में जहां जीतू यादव पक्ष के राजीव यादव की सर में गोली लगने से मौत हो गई. वही निराला प्रसाद यादव की 40 वर्षीय पत्नी अंजुला कुमारी, उसके साले सूरज देव यादव का 30 वर्षीय पुत्र सावन देव यादव दोनो को कमर में गोली लगने और मुकेश यादव का 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार जांघ में गोली लगने के कारण घायल हो गया.

वही इस गोलीबारी में अपने एक मित्र सत्यम कुमार के यहां से भोज खाकर लौट रहे बड़ा बगीचा निवासी बासुदेव यादव का 27 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार और संदलपुर में ही रहने वाले 55 वर्षीय अरविंद यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गए. वहीं घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया । वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस कैम्प कर रही है।


Copy