UTTAR PRADESH : पुत्र कर्म का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अखिलेश यादव आज अपने पिता मुलायम सिंह यादव का अस्थि कलश लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि अस्थि कलश को गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार किसी के निधन पर मृतक की अस्थि को गंगा में प्रवाहित करने की परम्परा है। मान्यता है कि ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और स्वर्ग प्राप्ति होती है।

हरिद्वार के नमामि गंगा घाट पर किया जाएगा प्रवाहित

समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें डाली है, जिसमें अखिलेश यादव अपनी पत्नी सहित पूरे परिवार के साथ अस्थि कलश को लेकर प्राइवेट प्लेन में चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी अनुसार हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर अस्थियों को विसर्जित की जाएगी।

हरिद्वार के नमामि गंगा घाट पर किया जाएगा प्रवाहित

पहले इसे वीआईपी घाट पर प्रवाहित करना था। बाद में कहा गया कि हर की पौड़ी पर इस काम को किया जाएगा। लेकिन नहर बंदी के कारण वीआईपी घाट और हर की पौड़ी पर गंगा जल ना होने से पूरे प्लान को बदल दिया गया है।