मोतिहारी : खबर है मोतिहारी से जहां शनिवार को शहर ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्रा उठा। दरअसल अपराधियों ने बिजली विभाग के ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह पर 19 राउंड फायरिंग कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
मामला मोतिहारी के फेनहारा थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां इजोरबारा गांव में अपराधियों ने बिजली विभाग के ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह की गाड़ी पर 19 राउंड फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में ठेकेदार का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। जानकारी मिल रही है कि ठेकेदार शिवहर जिला के लक्ष्मीनिया स्थित अपने घर से फेनहारा आ रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मौके पर पहुंचे पकड़ी दयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना गैंगवार लग रहा है । उन्होंने बताया कि जिस ठेकेदार कि हत्या हुई है उनका भी अपराधी छवि का इतिहास रहा है ।
