मोतिहारी में अपराधी बेख़ौफ़ : कोचिंग जा रहे छात्र को गोलियों से भूना, पुलिस बनी बेपरवाह

Edited By:  |
Reported By:
motihari me apradhiyon ne coaching ja rhe chatra ko mari goli, mauke par maut motihari me apradhiyon ne coaching ja rhe chatra ko mari goli, mauke par maut

मोतिहारी : खबर है मोतिहारी से जहां बेखौफ अपराधियों ने कोचिंग जा रहे एक छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


मामला जिले के मधुबन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बेखौफ अपराधियों ने कोचिंग जा रहे एक छात्र की गोली मार कर हत्या कर दिया है । बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने छात्र को तीन गोलियां मारी है। गोली लगने के बाद छात्र की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकरवा गांव के बसंत सिंह के पुत्र लक्ष्य कुमार सिंह के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्य कुमार कृष्णा नगर में अपने फुआ के यहां रह कर मधुबन में दसवी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। सुबह लक्ष्य अपने साइकिल से कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान कृष्णा नगर पुल के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पहले उसे रोका और उससे बातचीत की। फिर लक्ष्य पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी मिल रही है कि दो गोली उसके सीना में और एक गोली सर में मार कर अपराधी फरार हो गए। गोली लगने से लक्ष्य की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। मृतक की हत्या की तस्वीर व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को लगी। जिसके बाद मृतक के घर पर कोहराम मच गया।

मृतक लक्ष्य के भाई अंकित सिंह ने मधुबन थाना पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के घंटो बाद पुलिस मौके पर पहुंची।घर से 12 किलोमीटर की दूरी तय कर हम लोग पहुंच गए। लेकिन पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में पुलिस को घंटो का समय लग गया।

सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह और मधुबन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्य सिंह नाम का छात्र कोचिंग जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी । घटना की जांच की जा रही है। मृत छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।


Copy