Hindi News / ड्राई फ्रूट्स गोदाम में लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम...

मोतिहारी में मार्केट में लगी भीषण आग : ड्राई फ्रूट्स गोदाम में लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

Edited By:  |
motihari mai marcket mai lagi bhishan aag motihari mai marcket mai lagi bhishan aag

मोतिहारी: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां ढाका के गांधी चौक के पास सोमवार को मार्केट के दूसरे तले में भीषण आग लग गई. इस भीषण आग में मार्केट के अंदर ड्राई फ्रूट्स गोदाम में रखा हुआ सामान धू धू कर जल गया. साथ ही आग तेजी से फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है.

बताया जा रहा है कि गांधी चौक पर मार्केट के दूसरे फ्लोर में ड्राई फ्रूट्स का गोदाम है जिसमें अचानक आग लग गई और आग की लपटें जब बिल्डिंग से बाहर निकलने लगी तब लोगों को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद मौके पर अग्निशमन की टीम को बुलाया गया और आग पर काबू पाने की कोशिश किया जा रहा है. बहरहाल प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट—