मोतिहारी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने से 3 लोगों की मौत, घटना से सनसनी
मोतिहारी : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा जाने से वाहन में सवार 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई. हादसे में स्कार्पियो सवार 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए. मृतक तीनों आपस में चचेरे भाई हैं. वहीं एक मृतक राजेपुर थाना के झिंटकहिंया के उपमुखिया थे. घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल लाई. लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतकों की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के सहबजिया गांव के रहने वाले गजेंद्र दास,अनिल प्रसाद और बिनोद प्रसाद के रुप में हुई है.
जानकारी के अनुसार राजेपुर थाना क्षेत्र के सहबजिया के रहने वाले उपमुखिया गजेंद्र दास स्कार्पियो गाड़ी से अपने दो चचेरे भाईयों के साथ पकड़ीदयाल गए जहां उनकी फुआ रहती है. तीनों स्कार्पियो से अपने ड्राइवर के साथ फुआ के पोता की शादी में शामिल होने के लिए घोड़ासहन जा रहे थे. इसी दौरान देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो घोड़ासहन के महादेवा के पास एक पेड़ से टकरा गया. इस घटना में स्कार्पियो सवार तीनों भाईयों की मौत हो गई. वहीं घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया.
मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--





