रामगढ़:बड़ी खबर रामगढ़ से जहांपुलिस ने 9 बाइक के साथ बाइक चोर सरगना को उसके 10 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा की है.
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत सारुबेडा 04 नंबर चौक के पास के एंटी क्राइम एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया परंतु उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल को छोड़कर भागने लगा जिसके बाद जब उसे पकड़ा गया तो पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार करमाली बरकाचुंबा निवासी बताया.
संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर उसके द्वारा खुलासा किया गया. जांच और पूछताछ के आधार पर जब गठित टीम द्वारा छापेमारी की गई तो इस गिरोह में शामिल 10 अपराधी चोरी की 9 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा स्वीकार किया गया कि ये लोग रामगढ़, रांची, हजारीबाग जिले में विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 1 वर्ष से सक्रिय होकर मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे.
