DESK : बजट (Budget 2024) से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन को बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, उनके आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी गई है। मोबाइल पार्टस पर इंपोर्ट ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है। आम लोगों के लिए ये शानदार खबर है क्योंकि इस इंपोर्ट ड्यूटी कटौती के बाद देश में मोबाइल फोन का निर्माण सस्ता हो जाएगा और लोगों को सस्ते फोन मिल पाएंगे।
केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती का जो फैसला किया है। उससे मोबाइल फोन सेक्टर को तगड़ा फायदा मिलेगा। इससे न सिर्फ इस सेक्टर को आगे बढ़ने में मदद मिलेगा बल्कि वैश्विक मार्केट में कॉम्पटीशन भी बढ़ेगा। सरकार के इस फैसले से एपल जैसी कंपनियों को फायदा मिल सकता है ओर निर्यात भी बढ़ सकता है।
ज़्यादा पैसे वाले फोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामान पर भारत में आने पर कम टैक्स लगेगा। इससे उम्मीद है कि Apple जैसी कंपनियों को फायदा होगा और भारत से ज्यादा फोन विदेशों में भेजे जा सकेंगे, जिससे देश की कमाई बढ़ेगी। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि कस्टम एक्ट 1962 के सेक्शन 25 के तहत सरकार ने जनता के हित को देखते हुए ये फैसला लिया है।
