Khagaria:-MLC में मिली जीत के बाद हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है..इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो खगड़िया के दबंग माने जाने वाले पूर्व विधायक रणवीर यादव के छोटे भाई और मानसी प्रखण्ड का पूर्व प्रमुख बलवीर चांद का है।वीडियो में बलवीर चांद लगातार तीन फायरिंग करते नजर आ रहें हैं और फोन पर बात करते हुए कुछ एमएलसी चुनाव में जीत की चर्चा कर रहें हैं.मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छानबीन की बात कही है.

इस वायरल वीडियो में बलवीर चांद कह रहे हैं कि MLC चुनाव में बेगूसराय-खगड़िया निकाय क्षेत्र से राजीव जीत गए हैं।ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि राजीव कुमार के जीत के खुशी में बलवीर चांद हर्ष फायरिंग किए हैं।वे एक के बाद एक तीन फायरिंग करते नजर आए हैं।हलांकि इस फायरिंग से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.