तनिष्क ज्वेलरी शोरुम पहुंचीं मंत्री लेसी सिंह : मालिक से ली लूटकांड की पूरी जानकारी, कहा : जल्द होगी आभूषण की भी रिकवरी

Edited By:  |
Reported By:
Minister Lacey Singh reached Tanishq Jewelery showroom of Purnia Minister Lacey Singh reached Tanishq Jewelery showroom of Purnia

PURNIA :बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह आज पूर्णिया के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम पहुंचीं, जहां उन्होंने 26 जुलाई को हुए करोड़ों रुपये के भीषण डकैती कांड के बारे में जानकारी लीं।

इस दौरान उन्होंने शोरूम के मालिक से घटना की जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ी घटना है लेकिन पुलिस अपना काम कर रही है। जो भी अपराधी होंगे, वह बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं, बेउर जेल में तनिष्क शोरूम लूटकांड की साजिश रचने के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्णिया और बिहार पुलिस तत्पर है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर इस कांड का आज खुलासा भी कर दिया है लेकिन अब जरूरी है लूटे गए आभूषण की रिकवरी की जाए।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में भी पुलिस काम कर रही है। वह भी एसपी, डीआईजी और डीजीपी से लगातार कांटेक्ट में हैं। अपराधी चाहे वह कहीं भी रहे, पुलिस उसे खोज निकालेगी।