Jharkhand : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह और रामेश्वर उरांव ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, 27 जून को आयोजित होने वाले रथ मेला की तैयारियों की समीक्षा

Edited By:  |
Reported By:
Minister Deepika Pandey Singh and MLA Dr. Rameshwar Oraon offered prayers at Lord Jagannath Temple, reviewed the preparations for the Rath Mela to be Minister Deepika Pandey Singh and MLA Dr. Rameshwar Oraon offered prayers at Lord Jagannath Temple, reviewed the preparations for the Rath Mela to be

रांची। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह और पूर्व वित्त मंत्री सह विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने आज राजधानी रांची के धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

वही मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने पूजा के उपरांत आगामी 27 जून को आयोजित होने वाले रथ मेला की तैयारियों की समीक्षा की और कहा,“इस बार रथ मेला पुराने परंपरागत स्वरूप और भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसका सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी अत्यंत व्यापक है। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना करेंगे और रथ खींचेंगे।

विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने बताया कि वह पहली बार 1974 में रथ यात्रा में शामिल हुए थे और तब से इसका हिस्सा बनते रहे हैं। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा से राज्यवासियों की समृद्धि, खुशहाली और गरीबी के उन्मूलन की प्रार्थना की। पूजा उपरांत मंत्री एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने निर्माणाधीन रथ का भी निरीक्षण किया और तैयारियों पर संतोष जताया। पूजा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।

मीडिया से बातचीत में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह और डॉ. रामेश्वर उरांव ने राज्य में अच्छी बारिश की प्रार्थना करते हुए कहा कि यह किसानों और आम जनजीवन के लिए राहतकारी सिद्ध होगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा धार्मिक आयोजन लोगों को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ते हैं। मान्यता है कि रथ मेला से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता।कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने मंत्री दीपिका पांडे से जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं मेला के दौरान पानी, बिजली, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य,शौचालय एवं अन्य सभी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।साथ ही साथ मेला की निलामी व टेंडर नहीं करने का भी अनुरोध किया है ताकि ग्रामीण इलाके से लोग सुविधाजनक तरीके से मेला में अपनी दुकान लगा सकें।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन जन सेवा हेतु मेले में मौजूद रहेंगे। डॉ. राजेश गुप्ता 'छोटू' ने कहा,“आगामी रथ मेला में राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी।”पूरे आयोजन में भक्ति, संगठन और समर्पण की अद्वितीय छवि सामने आई, जो रथ यात्रा को एक भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन बनाएगी। उस दौरान कांग्रेस के सभी नेताओं ने सामूहिक रूप से आम जनता के साथ पंक्तिबद्ध में बैठकर जगन्नाथ स्वामी के भोग भी ग्रहण किया।

इस अवसर पर आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता 'छोटू', संजीत यादव, कुमुद रंजन,राजेश कुमार यादव, रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, बबलू वर्मा, अजीत कुमार सिंह, और वही पासवा वॉलिंटियर्स से विशाल सिंह, मेंहुल दुबे, ज्योति सिंह चौहान और शालिनी शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।