रांची: मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी किया है. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. तापमान में गिरावट होगी. आसमान में बादल छाये रहेंगे. 17 जनवरी से 22 जनवरी तक राज्य के सभी जिलों में ठंड और बढ़ने की संभावना है.

मौसम केंद्र रांची के द्वारा बताया गया है कि सबसे अधिकतम तापमान जमशेदपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी जिला में रिपोर्ट दर्ज की गई है. अगले2से3दिनों में3से4डिग्री तापमान में गिरावट होगी. तत्पश्चात एक बार फिर राजधानी रांची समेत राज्य के सभी जिलों में ठंड का असर देखने को मिलेगा. लोगों को एक बार फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है.