महिला सिपाही का लूटेरा पति : खगड़िया पुलिस ने लूट के समान के साथ सिपाही पति को भेजा हवालात
KHAGARIA:-बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां महिला सिपाही का पति लूटेरा बन गया है..और पुलिस ने उसे रंगेहाथ लूट के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया के पुलिस लाइन की एक महिला सिपाही का पति लूटेरा निकला है।उसने चाकू के नोंक पर यूपी के एक युवक से स्विफ्ट डिजायर कार,सोने का एक चैन,दो अंगूठी ,89 हजार रुपया , दो सेट मोबाइल और ATM कार्ड लूट लिया।लूट का शिकार व्यक्ति यूपी के कानपुर से खगड़िया आ रहा था।खगड़िया पहुंचते ही कार के ओनर सह चालक मनोज गुप्ता के साथ लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया गया।इस मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो लूटेरे को लूटी हुई सामान और कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
लूटेरों में एक पुलिस लाईन में पदस्थापित महिला सिपाही का पति है।लूटेरो ने पीड़ित मनोज के अकाउंट से पेय फ़ोन और गूगल पेय के जरिये 80 हजार रुपया भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया है।पुलिस की माने दोनो लूटेरे को 9 हजार नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है।दोनो लूटेरों ने अपना जूर्म भी कबूल कर लिया है।