लोहरदगा : आज लोहरदगा में शहीद एसपी अजय सिंह के 23वीं पुण्यतिथि पर शहीद अजय उद्यान में श्रद्धांजलि सभा सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित किया गया. श्रद्धांजलि सभा में जिला पुलिस बल के जवानों ने शहीद के समक्ष मौन सलामी दिए. इस मौके पर शहीद एसपी अजय कुमार सिंह के पिता रामाश्रय सिंह, डीडीसी जया ज्योति सामंथा, एसपी हारिश बिन जमां, सीआरपीएफ के कमांडेंट राहुल कुमार के साथ जिले के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने शहीद एसपी अजय कुमार सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.


शहीद अजय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर दी गई श्रद्धांजलि, पुलिस जवानों ने दी सलामी


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां ने शहीद एसपी अजय सिंह के बारे में बताया कि शहीद एसपी अजय सिंह नक्सलियों के मांद में घुस कर नक्सलियों का सफाया करना चाहते थे. आज ही के दिन चार अक्तूबर 2000 को लोहरदगा से 25 किलोमीटर दूर पेशरार जंगल में पी डब्लू जी के उग्रवादी के साथ हुए मुठभेड़ में तत्कालीन एसपी अजय कुमार सिंह शहीद हो गए थे. वो एक ऊर्जावान और बहादुर सिपाही थे. उनके बलिदान को यूँ हीं नहीं जाने दिया जाएगा. समाज और सरकार आगे भी लड़ाई जारी रखेगी. नक्सली को कभी भी अपनी गलत मंसूबो में सफलता नहीं मिलेगी.

शहीद अजय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर दी गई श्रद्धांजलि, पुलिस जवानों ने दी सलामी