लोहरदगा : इस वक्त की बड़ी खबर लोहरदगा से है जहां सदर थाना क्षेत्र के भक्सो गांव में एक परिवार में दादी और पोते की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

पारिवारिक विवाद में दादी-पोते की हत्या, घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि जिले के सदर थाना क्षेत्र के भक्सो गांव में दादी और पोते की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. 16 वर्षीय रितेश उरांव की टांगी से गला काटकर,जबकि उसकी दादी बरिया उरांव की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

परिजनों ने इस हत्याकांड का आरोप मृतक के दामाद पर लगाया है. इसके साथ परिवार का विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारे तक पहुंचने का दावा कर रही है.