लंदन में बिहार के लाल ने लहराया परचम : प्रोमिसिंग डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित, परिजनों में छाई खुशियां

Edited By:  |
Reported By:
landan me siwan ke lal ne lahraya parcham, bane promising doctor of the year  landan me siwan ke lal ne lahraya parcham, bane promising doctor of the year

सीवान : सीवान के लाल ने लंदन में बिहार का परचम लहराया है। प्रसिद्व डॉक्टर डॉ पुनीत राज सिंह ने सीवान सहित देश का नाम रौशन किया है। लंदन के हाउस ऑफ कॉमन में पार्लियामेंट के सदस्यों के द्वारा डॉ पुनीत राज सिंह को प्रोमिसिंग डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।जिसको लेकर पूरे जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है।


लंदन के हाउस ऑफ कॉमन में इंडो यूको ग्लोबल बिजनेस कॉन्क्लेव के मौके पर सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड में इंडिया सहित यूके की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थी। ये अवार्ड लंदन के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ़ कॉमन में हर साल आयोजित किया जाता है। डॉ पुनीत राज सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को लेकर इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।


इस मौके पर डॉक्टर पुनीत राज सिंह ने कहा कि ब्रिटेन कि लोकतंत्र कि अवाज जहां गूंजती हैं, वहां मुझे सम्मान मिला इसके लिए मै सभी को धन्यवाद देता हूँ ।ये सम्मान मेरी चिकित्सा एवं समर्पित सेवा भाव का प्रतीक है, एवं हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित करने के साथ - साथ एक स्वस्थ भविष्य की आशा का प्रतीक है। हमारा मकसद रहता है हमेशा सेवा भाव से मारिजो को अच्छा ट्रीटमेंट कर सकू।

बता दें कि इससे पहले डॉ. पुनीत राज सिंह को हुमानितरिण एक्सिलेंसे अवार्ड से नवाजा गया था। उन्हें ये अवार्ड कैन फाउंडेशन नुरटूरिंग ह्यूमैनिटी के फाउंडर एंड नेशनल प्रेसिडेंट गौरव गौतम ने दिया था। इसके साथ ही हाल ही में डॉ पुनीत राज सिंह को बैंकाक मे भी बेस्ट डॉक्टर के ऑवर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।


Copy