PATNA - बिहार के कुढ़नी विधानसभा से आज बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने अपना नामांकन किया। इस अवसर पर उनके साथ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और बिहार सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद और रेनू देवी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते हुए केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मैंने इस क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत काम किया है। मैंने हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में साथ रहने का प्रयास किया है। मुझे आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि यहां की जनता मुझे वोट देकर विजयी बना बिहार विधानसभा भेजेगी।

संजय जायसवाल ने कहा कि कुढ़नी में कहीं कोई मुकाबला नहीं है। गोपालगंज उपचुनाव की तरह कुढ़नी में भी बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता की जीत तय है। बताते चले कि कुढ़नी में 5 दिसंबर को चुनाव होने हैं। वहीं 8 दिसंबर को मतगणना का काम किया जाएगा।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

