Hindi News / प्राचार्यों व शिक्षकों का स्थानांतरण,अतिरिक्त प्रभार भी मिले

कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रशासनिक बदलाव : प्राचार्यों व शिक्षकों का स्थानांतरण,अतिरिक्त प्रभार भी मिले

Edited By:  |
kolhan viswavidyalay ka prasashnik badlaw kolhan viswavidyalay ka prasashnik badlaw

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यरत प्राचार्यों, प्राचार्य-प्रभारी एवं शिक्षकों का व्यापक स्तर पर स्थानांतरण एवं दायित्व पुनर्निर्धारण किया गया है. यह आदेश झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 10(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

जारी सूची के अनुसार, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अमर सिंह का स्थानांतरण टाटा कॉलेज, चाईबासा में प्राचार्य के रूप में किया गया है. वहीं, टाटा कॉलेज, चाईबासा के डॉ. एस.सी. दास को बहरागोड़ा कॉलेज भेजा गया है. जे.एल.एन. कॉलेज, चक्रधरपुर के डॉ. हरिहर प्रधान एवं डॉ. नजरुल इस्लाम को क्रमशः मानोहरपुर एवं जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज में प्राचार्य-प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है.

महिला कॉलेज, चाईबासा की डॉ. प्रीति बाला सिन्हा को घाटशिला कॉलेज स्थानांतरित किया गया है, जबकि पी.जी. विभाग, के.यू. की डॉ. अंजना वंदना प्रेमा खलखो को महिला कॉलेज, चाईबासा में प्राचार्य-प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

इसके अलावा जमशेदपुर एवं सरायकेला क्षेत्र के कई शिक्षकों का भी आपसी स्थानांतरण किया गया है. डॉ.नीता सिन्हा को वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर और डॉ. सुमन कुमारी को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है. भौतिकी, रसायन, गणित एवं अन्य विषयों के सहायक एवं सह-प्राध्यापकों को विभिन्न कॉलेजों में पुनः तैनात किया गया है.

कुछ शिक्षकों को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं. जीएससीडब्ल्यू, जमशेदपुर की डॉ. अरुंधति डे एवं डॉ. बानश्री डे को सप्ताह के निर्धारित दिनों में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में कक्षाएं एवं अन्य गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, डॉ. एम.ए. खान को वर्कर्स कॉलेज जामशेदपुर में भी साप्ताहिक दायित्व निभाने को कहा गया है.

डॉ. प्रकाश सरकार का तबादला काशी साहु सराईकेला से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में किया गया है.इसके अतिरिक्त, डॉ.संजय यादव एवं डॉ. कृष्णा प्यारे को क्रमशः के.एस कॉलेज, सरायकेला एवं जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्राचार्य-प्रभारी का दायित्व दिया गया है.

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ अंजिला गुप्ता द्वारा इस आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. इस प्रशासनिक फेरबदल को विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारु एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.