Hindi News / दो दिनों से लापता महिला का कुएं से शव बरामद,तिलैया ओपी में था...

कोडरमा : दो दिनों से लापता महिला का कुएं से शव बरामद,तिलैया ओपी में था स्न्हा दर्ज

Edited By:  |
koderma koderma

कोडरमा:जिले के तिलैया डैम ओपी के पास दो दिनों से लापता महिला का शव बरामद हुआ है. महिला की पहचान छोटकी धमराय निवासी गीता देवी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, महिला दो दिनों से लापता थी. जिसका तिलैया डैम ओपी में स्न्हा भी दर्ज कराया गया था.

मंगलवार सुबह जब कुछ लोग कुआं की तरफ से गुजर रहे थे, तभी उनका नजर कुएं में तैरते हुए शव पर पड़ा. महिला की शिनाख्त होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

इधर, तिलैया डैम ओपी प्रभारी ने बताया की परिजनों ने आशंका जतायी है कि हाथ-पैर धोने के दौरीन पैर फिसलने से महिला कुएं में गिर गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.