केएन त्रिपाठी का परचा हुआ खारिज : शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद का जबरदस्त मुकाबला

Edited By:  |
kn tripathi ka parcha kharij kn tripathi ka parcha kharij

PATNA- कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कल जिन तीन लोगों ने अपना नामांकन पर्चा भरा था उसमें से एक झारखंड के त्रिपाठी का पर्चा खारिज हो चुका है। एक तरह से कहा जाए तो अब यह दो लोगों के बीच जमकर मुकाबला हो गया है। अब मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के मुकाबला देखने को मिलेगा।

राजनीति विशेलेषकों का मानना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अगला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार सोनिया—राहुल गांधी की तरफ से मलिकार्जुन खडगे को लेकर सहमति बन चुकी है। संभवत यही कारण है कि अधिकांश कांग्रेस नेताओं ने मल्लिका अर्जुन खडगे को अपना समर्थन देने का फैसला लिया है।

यह भी कहा जा रहा है कि मलिकार्जुन खडगे कांग्रेस परिवार के वफादार हैं। आज तक उन्होंने गांधी परिवार के विरोध में कोई बयान नहीं दिया है। जबकि शशि थरूर का चेहरा ना सिर्फ विवादित है, बल्कि समय-समय पर पार्टी लाइन से बाहर होकर थरूर कांग्रेस और गांधी परिवार पर भी हमला भी साधते रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गेके 30 प्रस्तावक: एके एंटनी, अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, अभिषेक मनु सिंघवी, अजय माकन, भूपिंदर हुड्डा, दिग्विजय सिंह, तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अखिलेश प्रसाद सिंह, दीपेंदर हुड्डा, नारायण सामी, वी वथिलिंगम, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, अविनाश पांडे, राजीव शुक्ला, नासिर हुसैन, मनीष तिवारी, रघुवीर सिंह मीणा, धीरज प्रसाद साहू, ताराचंद, पृथ्वीराज चाव्हाण, कमलेश्वर पटेल, मूलचंद मीणा, डॉ. गुंजन, संजय कपूर और विनीत पुनिया।

शशि थरूर के 9 प्रस्तावक: कार्ति चिदंबरम, सलमान सोज, प्रवीण डाबर, संदीप दीक्षित, प्रद्युत बरदलोई, मोहम्मद जावेद, सैफुद्दीन सोज, जीके झिमोमी, और लोवितो झिमोमी।


Copy