NEWS DESK :बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। आज भी सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं। इधर, बीजेपी का विधानसभा मार्च है, जिसे लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। इस बीच बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर विवादित बयान दिया है।


BJP MLA रामसूरत राय का विवादित बयान

बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक रामसूरत राय ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को 'सनकी' करार दिया है और बेतुका बयान देकर सियासी पारा को और अधिक गरमा दिया है। रामसूरत राय ने कहा है कि केके पाठक 'सनकी' की तरह पत्र जारी कर शिक्षकों को डरा-धमका रहे हैं, जो ठीक नहीं है।


'शिक्षकों के साथ खड़ी है बीजेपी'

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक रामसूरत राय ने कहा कि बीजेपी शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ी है।