266 का खाद 420 रूपया में : खाद की कालाबाजारी से परेशान हैं कृषि मंत्री के क्षेत्र के किसान

Edited By:  |
Reported By:
KHAD KI KALABAZRI SE PARESHAN HAI KRISHI MANTRI KE ELAKA KE KISHAN KHAD KI KALABAZRI SE PARESHAN HAI KRISHI MANTRI KE ELAKA KE KISHAN

DUMKA:- झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के गृह जिला दुमका के लोग खाद के लिए परेशान हो रहें हैं।मिली जानकारी के अऩुसार दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड में लोगों को 266 रुपए प्रति बोरा मिलने वाला खाद 420 रूपया प्रति बोरा मिल रहा है। जिस कारण से किसानों को खेती करने में परेशानी हो रही है।खाद दुकानदारों की मनमानी के खिलाफ कई किसान संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुकें हैं पर इसका फाईदा होता हुआ नहीं दिख रहा है।

गौरतलब है कि झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख इसी इलाके का प्रतिनिधित्व करतें हैं।लोगों को उम्मीद थी कि मंत्री की वजह से इस क्षेत्र के किसानों को विशेष लाभ मिलेगा पर ऐसा नहीं हो पा रहा है।क्षेत्र के किसानों को कालाबाजारी के रेट में खाद खरीदना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरे संथाल परगना में खाद सफ्लाई का काम एक ही व्यक्ति द्वारा किया जाता है।एक ही व्यक्ति का वर्चस्व होने की वजह से खाद की कालाबाजारी नहीं रूक पा रही है।वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कहकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ले रहें हैं।


Copy