केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पहुंचे रांची : रांची एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री का किया गया भव्य स्वागत

Edited By:  |
Reported By:
kendriye rajya mantri ashwani chaube pahuche ranchi kendriye rajya mantri ashwani chaube pahuche ranchi

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे रांची पहुंचे. अश्विनी चौबे भाजपा विधायक दल के नेता के चयन पर होने वाली बैठक में शामिल होंगे. रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया गया.


इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि रांची पहुंचे हैं और आज शाम बैठक के बाद तय हो जाएगा कि विधायक दल का नेता कौन होगा. मुझे जो दायित्व मिला है उसको हम करके जाएंगे. सभी विधायक मिलकर विधायक दल का नेता चुनेंगे.

वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड में अपना वर्चस्व भी बनाएंगे. अगले बार हमारी सरकार ही बनाएंगे. वहीं बाबूलाल जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि झारखंड जीवंत हुआ था. पहले मुख्यमंत्री थे बाबूलाल. मुझे पूरा विश्वास है कि बाबूलाल जी के नेतृत्व में पार्टी निश्चित रूप से सरकार बनाएगी. भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी.


Copy