Hindi News / बिहार सरकार के मंत्री परिवार संग की पूजा-अर्चना,सुख-समृद्धि की कामना

केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे बाबानगरी : बिहार सरकार के मंत्री परिवार संग की पूजा-अर्चना,सुख-समृद्धि की कामना

Edited By:  |
kedar prasad gupta pahuchey babanagri kedar prasad gupta pahuchey babanagri

देवघर: बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता परिवार संग बाबानगरी पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा उनका स्वागत किया गया.

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बाबा बैद्यनाथ से राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. उन्होंने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भव्य माता सीता मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है.

श्रावणी मेला को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि कुछ महीनों बाद शुरू होने वाले मेले में सुल्तानगंज से कांवड़ लेकर देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिहार सरकार पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जाएगी.उन्होंने कहा कि बाबानगरी देवघर आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है.

स मौके पर उनके साथ बीजेपी कार्यकर्ता, मंदिर प्रशासन एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे.