कटिहार रेल डिवीजन के एनजेपी मालदा रेलखंड के कुमेरदपुर के पास तेल टैंकर से भरी मालगाड़ी बेपटरी हो गई है , जिससे कई घंटो से एनजेपी मालदा रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेन बाधित है. कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी बड़ी जमा हो गई.

तेल टैंकर की मालगाड़ी बेपटरी, रेल परिचालन ठप, कई ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

टैंकर से भरी मारलगाड़ी बेपटरी होने से अफरा-तफरी का माहौल कायम होगा. रेल प्रशासन इसे दुरुस्त करने में जुटी हुई है. बड़ी बात ये ही है कि दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से तेल का रिसाव भी हो रहा है. फिलहाल इस रूप पर रेल परिचालन ठप हो गया है.