KATIHAR:- साला या साली की शादी पर घर के दामाद का मनपसंद गिफ्ट के लिए रूठना या नाराज होना आम बात है पर कटिहार में जिले में साले की शादी में मनपसंद कपड़े के लिए एक दामाद का रूठना उसके लिए महंगा पड़ गया और उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।दामाद की नराजगी से ससुराल में वाद-विवाद इतना बढ गया कि आक्रोशित ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को शौचालय की टंकी में ठिकाना लगा दिया।इस हत्आया में उसकी पत्नी की भी संलिप्तता है।आस-पास के लोग इस इस हत्या एवं उसकी वजह को लेकर काफी आश्चर्यचकित हैं।

ससुराल में दामाद की हत्या की सनसनीखेज वारदात कटिहार जिला के आजमनगर थाना क्षेत्र के मंसुरिया गांव की है।मृतक नाहिद की माँ नहेदा खातून ने कहा कि वह अपने साले की शादी में ससुराल गया हुआ था।मनपसंद कपड़ा नहीं मिलने से नाहिद नाराज था।नाहिद के नाराज होने से उसकी बीबी भी गुस्से में आ गई,और पत्नी, ससुर , साला सहित दर्जनों लोगों ने मिलकर नाहिद की निर्मम हत्या कर दिया औऱ शव को छुपा कर शौचालय की टंकी में डाल दिया ।

वहीं मृतक की मां के बयान पर आजमनगर में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।आजमनगर थानाध्यक्ष मानुतोष कुमार नें बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया है और मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।