कटिहार : कटिहार के बारसोई थाना क्षेत्र में उग्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के द्वारा फायरिंग किये जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने बताया कि बिजली कर्मियों के प्राण रक्षा में पुलिस जवानों ने फायरिंग की है। हालांकि फायरिंग से पहले कई बार जवानों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन वे लोग लाठी डंडे से लोगों ने पुलिस और बिजली कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया।


पुलिस मुख्यालय ने बताया कि लगातार चेतावनी के बावजूद भी लोग नहीं माने और भीड़ नियंत्रित नहीं हुई और हमला करती रही उसके बाद नेतृत्व के हमलावर होने और नियंत्रित नहीं होने की स्थिति में पुलिस बल के द्वारा बिजली कर्मियों के पान रक्षा हेतु नियंत्रित सीमित फायरिंग की गई। उन्होंने बताया कि उग्र भीड़ में सम्मिलित एक व्यक्ति की मृत्यु होने दो कि जख्मी होने की सूचना अभी तक मिली है।

वहीं उन्होंने बताया कि लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी अब बिजली कर्मी के घायल होने की भी सूचना है। घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और विशेष पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिला अधिकारी एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। प्राथमिकी अंकित कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है। जनता से अपील की जा रही है कि वह अफवाह पर ध्यान ना दें और शांति बनाए रखें।