कांग्रेस ने मॉडल को दिया टिकट : जानें कौन है यह मोहतरमा, आखिर इतना बड़ा दांव क्यों खेल गई पार्टी

Edited By:  |
kangres ne mashhoor model ko diya ticket kangres ne mashhoor model ko diya ticket

DESK : यूपी में होने वाली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सपा, बीजेपी, कांग्रेस और बसपा सहित सभी राजनीतिक दल टिकट वितरण करने की प्रक्रिया को फाइनल करने की जुगत में जोरशोर से लगी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी ने 125 उम्मीदवारों की 1 st लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में पार्टी ने करीब 50 महिलाओं को टिकट जारी किया है।

आपको बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बहुत बड़ा दांव खेल दिया है। बिकनी गर्ल के नाम से मशहूर अर्चना गौतम को भी कांग्रेस पार्टी ने टिकट दे दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस बिकनी गर्ल को हस्तिनापुर से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। अर्चना गौतम मूल रूप से यूपी के मेरठ जिले की ही रहने वाली हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाएं हैं। प्रियंका गांधी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, हस्तिनापुर से बिकनी गर्ल्स के नाम से मशहूर अर्चना गौतम को भी मैदान में उतारा है। अर्चना ने 2018 में मिस बिकनी का खिताब हासिल किया था।

27 वर्षीय अर्चना मॉडलिंग और एक्टिंग करियर को पूरा करने के लिए अपने स्कूलिंग के बाद ही मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। मॉडलिंग करियर के दौरान ही 2014 में अर्चना को मिस यूपी के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके ठीक एक साल बाद ही 2015 में अर्चना को बॉलीवुड के फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती से ही फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत की। उसके बाद अर्चना, हसीना पार्कर और फिर फिल्म बरोट कंपनी में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

वहीँ अब उनकी सियासी चाल क्या रंग लाएगी यह देखना अभी बाकी है।


Copy