बक्सर - बड़ी खबर बिहार के बक्सर जिले से आ रही है जहां कोरोना टीका के रखरखाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।जिले के ब्रह्मपुरा प्रखंड के रघुनाथ पीएचसी परिसर में कोवैक्सीन कोरोना टीका फेका हुआ मिला है.

कचरे के ढेर में कोरोना टीका मिलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी मामले की लीपापोती में लग गए हैं पर सिविल सर्जन ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही करने वाले कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है.वहीं सिविल सर्जन के कड़े रूख के बाद स्थानीय पीएचसी प्रभारी ने भी जांच पड़ताल की बात कही है.

बक्सर में कचरे के ढेर में मिला ढेरों कोरोना वैक्सीनबक्सर सिविल सर्जन