RANCHI:-खबर झारखंड की राजधानी रांची से ह..यहां के झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव का निधन हो गया है,जिसके बाद परिवार के साथ ही न्यायिक प्रकिया से जुड़े लोगों के बीच मातम का माहौल है.


न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव का अचानक हुई मौत के बाद अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है.अधिवक्ता धीरज कुमार ने कहा कि न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव हम अधिवक्ताओं के बीच से न्यायमूर्ति के पद पर चयनित हुए थे । अधिवक्ताओं के प्रति उनका प्रेम, स्नेह और सम्मान के साथ-साथ युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करने और सीखाने की जो जिज्ञासा थी ,उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा, उनका असमय जाना पूरे अधिवक्ता एवं बेंच के लिए एक अपूरणीय क्षति है ,जिसे निकट भविष्य में भरपाई कर पाना संभव नहीं होगा।


झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव का निधन..