BUXER -BIHAR के बक्सर के छवि मुसहर के परिवार में खुशी का माहौल है क्योंकि तकरीबन 12 साल बाद छवि मुसहर पाकिस्तान से वापस अपने वतन लौट रहें हैं।बताते चलें कि 12 वर्ष पूर्व बक्सर के चौसा प्रखंड के खिलाफत पुर से निकलकर पंजाब और फिर पंजाब से भटकते हुए पाकिस्तान की सीमा में छवि मुसहर पहुंच गए थे ..जिसके बाद पाकिस्तान प्रशासन ने उनि्हें पकड़कर जेल मे बंद कर दिया था. अब उनकी वापसी हो रही है।पाकिस्तान जेल में बंद होने की सूचना के बाद भारत सरकार कई बार छवि को वापस सौपने को लेकर पाकिस्तान सरकार को पत्कोर लिखा था.बीते 5 अप्रैल को पाकिस्तान सरकार के द्वारा उसे अटारी बॉर्डर के रास्ते बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के सुपुर्द कर दियाा है जिसके बाद बीएसएफ ने उसे गुरदासपुर जिला प्रशासन के हवाले किया है. गुरदासपुर जिला प्रशासन के द्वारा बक्सर जिला पदाधिकारी को इस बात की सूचना दी गई और फिर डीएम के निर्देश पर आरक्षी अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के द्वारा बक्सर से पुलिस टीम छवि मुसहर को लाने के लिए भेज दी गई है. उम्मीद है कि एक-दो दिन के अंदर छवि मुसहर से ख़िलाफ़तपुर में अपने परिजनों के साथ होगा ।

बता दें कि 12 वर्ष पूर्व चौसा प्रखंड के खिलाफतपुत का रहने वाला छवि मुसहर अपनी मां, पत्नी वह स्वजनों को छोड़कर पंजाब चला गया था. पंजाब से भटकते भटकते वो पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना के द्वारा उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया. जब परिजनों को छवि के बारे में कोई विशेष जानकारी काफी दिनों तक नहीं हुई तो उन्होंने उसे मरा हुआ समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. पत्नी ने भी दूसरी शादी कर ली थी

पाकिस्तान से आई सूचना तो विदेश मंत्रालय ने मांगी थी रिपोर्ट :

पिछले दिनों पाकिस्तान सरकार के द्वारा यह जानकारी दी गई कि छवि मुसहर नामक युवक पाकिस्तान की जेल में बंद है. सूचना मिलने के बाद विदेश मंत्रालय के द्वारा उसकी पहचान के लिए स्थानीय प्रशासन तथा मुसल थाने की पुलिस के द्वारा खिलाफतपुर स्थित उसके घर पर पहुंचकर उसके बारे में जानकारी ली गई. छवि के जिंदा होने की खबर सुन उसके मां की आंखें छलछला गई. उन्होंने कहा कि वह ये मान चुके थे कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन, अब यह उम्मीद है कि वह जल्दी उनसे मिल जाएगा छवि के स्वजनों की उम्मीद जल्द ही पूरी होने वाली है.