खोपड़ी हो गई ढील...दिमाग हो गया खराब : मांझी पर भड़के JDU विधायक, फिर दिया विवादित बयान

Edited By:  |
Reported By:
jitan ram manjhi par bhadke gopal mandal, kaha khpdi ho gyi dheel dimag ho gya ab kharab jitan ram manjhi par bhadke gopal mandal, kaha khpdi ho gyi dheel dimag ho gya ab kharab

भागलपुर : जेडीयू के बड़बोले विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने फिर से एक विवादित बयान देकर सियासी गलियारे में खलबली मचा दी है। इस बार उन्होंने पूर्व CM जीतन राम मांझी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जीतनराम मांझी की खोपड़ी हो गई है ढील उनका दिमाग हो गया है खराब। इतना ही नहीं उन्होंने CM नीतीश को भी नसीहत देते हुए कहा कि अंग्रेजी में सेक्स ज्ञान देते तो किसी को कुछ समझ नहीं आता...


गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नितीश कुमार से ज्यादा उम्र के लोग हैं उनकी खोपड़ी ढील हो गई है दिमाग खराब हो गया है उनका दिमाग काम नहीं करता। उन्होंने आगे कहा कि वह राजनीतिक क्षेत्र में थे लेकिन अब नहीं है। वह इस क्षेत्र में चलने लायक भी नहीं है वह सिर्फ इधर-उधर दिखावे के लिए उछल कूद करते रहते हैं। जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री थे तो मैं उनसे मिलने भी उनके कार्यालय नहीं गया था।


वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के दिए गए सेक्स ज्ञान पर कहा कि अगर नितीश कुमार बायोलॉजी की भाषा में या अंग्रेजी में वह सब कुछ समझाते तो शायद इतना विवाद नहीं होता। वह सीधे तौर पर लोगों से जो सारी बातें जनसंख्या रोकने के लिए कही है उसे लोग दूसरे एंगल से देखकर उनकी छवि ख़राब करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब भी खाना दिया जाता है तो उसकी जांच पड़ताल की जाती है उनके खाने में कोई भी गलत चीज नहीं डाल सकते हैं।


Copy