देवघर : झारखंड विधानसभा में गुरुवार को भाजपा विधायकों के विरोध के बाद सभी को मार्शल द्वारा विधानसभा में बंद और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए देवघर में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए गए.
हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासियों के साथ सिर्फ अत्याचार हुआ है-जिलाध्यक्ष
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ देवघर में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में स्थानीय बीआईपी चौक के समीप सीएम हेमंत सोरेन को तानाशाह बताते हुए भाजपा ने उनका पुतला दहन कर सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष ने बताया कि कल विधानसभा में भाजपा विधायकों के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया है वो मुख्यमंत्री के इशारे पर किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस कमरा में विधायकों को बंद किया गया था वहाँ की बिजली और पानी बंद कर दिया गया था. विधानसभा के कमरे में बंद भाजपा विधायकों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया गया जो जेल में बंद कैदियों के साथ भी नहीं होता है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विधायकों का सिर्फ इतना जुर्म था कि वे लोग झारखंड सरकार की नाकामियों को गिना रहे थे. देवघर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सरकार बनी है तब से सरकार लगातार आदिवासियों पर जुर्म,अत्याचार वशोषण कर रही है. पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला के सभी मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे.
