हजारीबाग NH-510 पर बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे लगे दो विशाल पेड़ अचानक गिर गए, जिसमें से एक पेड़ सड़क से गुजर रही यात्रियों से भरी बस के ऊपर जा गिरा।गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों की जान बच गई, कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बस पूरी तरह से पेड़ के नीचे दब गई।पेड़ गिरने से बिजली का तार भी टूट गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली बाधित हो गई है। साथ ही कुछ देर के लिए NH पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।सूचना पर दारू पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हाइड्रा की मदद से पेड़ की टहनियों को काटकर हटाया गया और सड़क पर यातायात बहाल कराया गया। बिजली विभाग की टीम भी लाइन ठीक करने में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे कई पुराने और सूखे पेड़ हैं, जिनकी समय रहते छंटाई नहीं की गई तो भविष्य में और बड़ा हादसा हो सकता है।