गयाजी- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान के साथ पूजा की और भगवान विष्णु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की धार्मिक महत्ता के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मंत्री दिलीप जायसवाल समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के विष्णुपद मंदिर पहुंचने को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
गयाजी से प्रदीप सिंह की रिपोर्ट
